परम्परागत, जड़ी-बूटी एवं वैकल्पिक चिकित्सा विकास परिषद एवं अनुसंधान केन्द्र (PJVCVPAK), मण्डला द्वारा संचालित "संवर्धनी अभियान" मातृशक्तियों - वंचित वर्ग की किशोरियों, युवतियों व महिलाओं - का समाज के सभी क्षेत्रों में सहभागिता बढ़ाने और उनकी सोच व क्षमताओं में बढ़ोत्तरी के माध्यम से समुदाय के समग्र विकास व बदलाव हेतु एक सतत प्रयास है।
यह उस आधी दुनिया - मातृशक्ति - के बारे में है जो कि जागृत होने पर समाज में अभूतपूर्व बदलाव ला सकती है।
इस अभियान के लाभार्थी प्रत्यक्ष रूप से 13-35 वर्षीया मातृशक्तियां व अप्रत्यक्ष रूप से शेष समुदाय है।
हमारा लक्ष्य है कि पहले चरण में वर्ष 2030 तक 10000+ मातृशक्तियां संवर्धनी के रूप में सामाजिक बदलाव हेतु सक्रिय हों।
इस अभियान के माध्यम से हमें न केवल मातृशक्तियों के जीवन में बदलाव लाने में मदद मिलती है, बल्कि वे उनके परिवार और समुदाय के लिये वृहद बदलाव के कारक - एक संवर्धनी के रूप में - बनकर उभरते हैं। संवर्धनी अभियान के अंतर्गत हम निम्न बहुआयामी बदलावों की एक समेकित दृष्टि को आत्मसात व प्रसारित करते हैं:
इस बदलाव की प्रक्रिया के मुख्य उद्देश्यों में शामिल हैं:
1
गुणवत्तापूर्ण माहवारी स्वास्थ्य प्रबंधन, व्यक्तिगत स्वास्थ्य और पोषण संबंधी व्यवस्थाओं के सम्बंध में व इन तक मातृशक्तियों की पहुंच में सुधार
2
कौशल उन्नयन के माध्यम से उनके जीवनशैली व निर्णयों मे प्रभावी बदलाव लाना,
3
रचनात्मक अभिव्यक्ति, नवाचार और आपसी जुड़ाव के लिए एक साझा सामाजिक मंच - संवर्धनी सामाजिक नवाचार केंद्र - की स्थापना करना
4
सामुदायिक नेतृत्व और विकास के लिए क्षमता निर्माण और क्रिया-कलाप
संवर्धनी अभियान का हिस्सा बनें!!
जमीनी स्तर पर इस दिशा में निम्न श्रेणियों में सक्रिय मातृशक्तियों, जो स्वयं एक प्रेरणा - संवर्धनी - हों, एवं इनके साथ समस्त व्यक्ति, समूह, संगठन व संस्थाएं जो मातृशक्तियों के उत्थान के लिए अनुकरणीय कार्य कर रही हों इन सभी का संवर्धनी अभियान के इस मंच पर स्वागत है:
संवर्धनी अभियान से कैसे जुड़ें...
संवर्धनी अभियान के अंतर्गत चिन्हित मातृशक्तियों - संवर्धनी सखी - हेतु उपरोक्त वर्णित 03-वर्षीय क्षमतावर्धन प्रशिक्षण व सामाजिक-आर्थिक बदलाव हेतु सपोर्ट व मेंटरशिप शामिल हैंं। एक मातृशक्ति को वृहद सामाजिक बदलाव लाने हेतु एक संवर्धिनी के रूप में तैयार करने में हमारी अनुमानित वित्तीय लागत 03-वर्ष केे अंतराल मेंं लगभग रु.10800/- हैैै।
आप इस अभियान में अपना सहयोग निम्न प्रकार से दे सकते हैं:
इस अभियान के बारे में अपने स्तर पर जागरूकता व समझ फैला कर,
आप अपनी इच्छा व क्षमतानुसार 01 या इससे ज्यादा मातृशक्तियों को आंशिक या पूर्णरूपेण स्पॉंंसर/प्रायोजित कर अपने स्तर पर बदलाव लानेे में सक्रिय भूमिका निभा सकते हैंं,
साथ ही आप इस अभियान के संचालन में अपनी सक्रिय या परोक्ष भूमिका के माध्यम से भी निम्न रूपों में सहायता कर सकते हैं: